छत्तीसगढ़

घातक हथियार लेकर घूम रहा था शख्स, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

Nil dhankar
11 Feb 2023 7:59 AM IST
घातक हथियार लेकर घूम रहा था शख्स, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
x

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को जर्मनी मेड पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यदि आरोपी को समय पर गिरफ्तार न किया जाता तो वो किसी बड़े अपराध को अंजाम दे सकता था। आरोपी ने पिस्टल के साथ अपने पास धारदार चाकू भी रखा हुआ था।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 9 फरवरी को उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि संजय नगर सुपेला निवासी रवि गायकवाड़ उर्फ अमर सिंह नाम का युवक अपने पास घातक हथियार रखा हुआ है। वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान बना रहा है। एसपी दुर्ग के निर्देश पर युवक पर नजर रखी। इसके बाद उसे घेराबंदी करके शुक्रवार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर रवि के पास से जर्मन मेड पिस्टल के साथ ही 20 राउंड जिंदा कारतूस और धारदार चाकू मिला है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस का कहना है कि वो आरोपी को रिमांड पर लेगी। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, कि वह इतना घातक हथियार कहां से लाया था। उसे हथियार सप्लाई करने वाला कौन था। उसके साथ और कौन मिला है और वो लोग किस बड़े अपराध को अंजाम देना चाहते थे।

Next Story