छत्तीसगढ़

शख्स ने खुद का गला काटा, मानसिक रूप से था बीमार

Shantanu Roy
26 Jun 2025 9:15 PM IST
शख्स ने खुद का गला काटा, मानसिक रूप से था बीमार
x
छग
Dhamtari. धमतरी। धमतरी जिले में एक चौकीदार ने खुद का गला काटने की कोशिश की है। जल संसाधन विभाग बांध क्रमांक 2 के चौकीदार श्यामलाल माली ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। 25 जून बुधवार रात करीब 11 बजे की घटना है। श्यामलाल माली रोज की तरह चौकीदारी के लिए पहुंचे थे। कुछ देर बाद वह खून से लथपथ होकर रुद्री थाने पहुंच गए। थाना विभाग से महज 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

श्यामलाल के गले में धारदार हथियार के निशान मिले है। शुरुआती जांच में चौकीदार के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल का इलाज जारी है। श्यामलाल के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। सुबह होने पर जब लोगों ने विभाग के बाहर खून देखा तो इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआत में किसी अन्य व्यक्ति के हमले की आशंका थी। लेकिन पुलिस पूछताछ में पता चला कि श्यामलाल ने खुद ही अपने आप पर हमला किया था।

श्यामलाल पिछले 15 साल से इस विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। इस तरह की घटना इस इलाके में पहली बार हुई है। फिलहाल श्यामलाल का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही सुबह मौके पर पुलिस और फ़ॉरेंसिक टीम जांच में पहुंची थी। कार्यालय में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। जिसमें भी कुछ नजर नही आ रहा है। एडिशनल ने यह भी बताया कि जब पुलिस घायल श्यामलाल माली से पूछताछ में पता है कि घायल मानसिक रूप से तबीयत ठीक नही है। जिसका मानसिक इलाज भी चल रहा है। उसने अपने आप को खुद ही किसी धारदार हथियार से गले को काटा है।
Next Story