छत्तीसगढ़

शख्स ने अकेले ही 10 फीट अजगर को पकड़ा

Nilmani Pal
27 Jan 2022 10:20 AM GMT
शख्स ने अकेले ही 10 फीट अजगर को पकड़ा
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। राम वर्ल्ड के रहवासियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक उनकी नजर 10 फीट के अजगर पर पड़ी। पेड़ से लिपटे इस अजगर को देखते हुए तत्काल छतौना निवासी प्रहलाद यादव को सूचना दी गई। प्रहलाद ने काफी जद्दोजहद के बाद अजगर को पकड़ा। इसके बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

आसपास जंगल-झाड़ी होने के कारण इस तरह के जीव- जन्तु आसपास की कालोनियों में घूस जाते हैं। इस बार अजगर राम वर्ल्ड के गार्डन में घूस आया था। एक पेड़ से इस तरह लिपटा हुआ था कि शायद ही कोई समझ पाता। अचानक यहां के किसी रहवासी की नजर पड़ी। तो उसने सभी को जानकारी दी। देखते ही देखते भीड़ लग गई। दहशत का माहौल भी था। यह चिंता भी सताने लगी कि आखिर उसे पकड़ेगा कौन।

मौके पर कोई एक्सपर्ट नहीं था। ऐसी स्थिति में सुरक्षा गार्ड ने छतौना के निवासी प्रहलाद यादव को इसकी जानकारी दी। प्रहलाद इस काम में परिपक्व है। आसपास के क्षेत्र में जब भी इस तरह की घटना होती है प्रहलाद को ही सूचना दी जाती है। जानकारी मिलते ही प्रहलाद मौके पर पहुंचे। इतना लंबा अजगर और जिस तरह वह पेड़ में लिपटा हुआ था रेस्क्यू करना बेहद कठिन था। प्रहलाद अकेले थे। लोग इतने डरे थे कि दूर खड़े होकर केवल रेस्क्यू का इंतजार कर रहे थे। करीब डेढ़ से दो घंटे की जद्दोजहद के बाद प्रहलाद ने आखिरकार अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद प्रहलाद अजगर को लेकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।


Next Story