छत्तीसगढ़

सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की आय बढ़ाना : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
21 Dec 2022 11:58 AM IST
सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की आय बढ़ाना : सीएम भूपेश बघेल
x

बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलाईगढ़ स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के पश्चात प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे हैं। बिजली बिल हॉफ योजना के तहत 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को अब तक 3200 करोड़ रुपए की राहत दी जा चुकी है।

हमने अपनी योजनाओं का लगातार विस्तार किया है, इससे हितग्राहियों की संख्या लगातार बढ़ी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ अब खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी मिल रहा है। राज्य में कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ-साथ हमने इन फसलों की खरीदी व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। दलहन फसलों को प्रोत्साहित करते हुए अब मूंग, उड़द, अरहर की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के दायरे को विस्तार देते हुए अब इसमें बैगा, गुनिया, पुजारी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया श्रेणी के हितग्राहियों को भी शामिल किया गया है। गोधन न्याय योजना में पहले केवल गोबर की खरीदी की जाती थी, अब हम गोमूत्र की भी खरीदी करके जैविक खाद और कीटनाशक बना रहे हैं। इन सभी का मुख्य उद्देय है कि आम जनता की आय बढ़ाना है।

Next Story