छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की किश्त ने दोगुनी की ज्योति की खुशियां

Shantanu Roy
25 Aug 2026 9:01 PM IST
महतारी वंदन योजना की किश्त ने दोगुनी की ज्योति की खुशियां
x
छग
Raipur. रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ की रहने वाली ज्योति गोस्वामी के लिए इस बार का रक्षाबंधन बेहद खास और खुशियों से भरा हो गया है। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी श्महतारी वंदन योजनाश् की 31वीं किश्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचते ही उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। त्योहार की तैयारियों के बीच मिली इस समयबद्ध आर्थिक सहायता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ज्योति गोस्वामी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने अपनी बहनों का मान बढ़ाते हुए महतारी वंदन योजना की किश्त समय से पहले हमारे खाते में भेज दी है।

31वीं किश्त की यह राशि मेरे लिए बहुत उपयोगी है। इससे मैं अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाइयां और परिवार के लिए जरूरी सामान बिना किसी आर्थिक तंगी के खरीद सकूंगी। ज्योति का मानना है कि महतारी वंदन योजना राज्य की लाखों महिलाओं के लिए केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि स्वावलंबन और सम्मान का संबल बन चुकी है। त्योहारों के मौकों पर यह राशि परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में बेहद मददगार साबित हो रही है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ज्योति ने कहा कि जो भाई अपनी बहनों की इतनी चिंता करता है और उनका मान बढ़ाता है, उन्हें मेरी ओर से रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं और बहुत-बहुत धन्यवाद।महतारी वंदन योजना से मिल रहे इस निरंतर सहयोग ने जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके रक्षाबंधन के त्योहार को और अधिक उमंग और खुशियों से भर दिया है।
Next Story