
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव में चाय वाले, गुपचुप वाले के बाद अब एक पेपर बांटने वाले प्रत्याशी की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम से अखबार बांटने वाले को प्रत्याशी बनाया है, जिसका नाम गावेश साहू है. पार्टी ने गावेश को पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09 से मैदान में उतारा है.
कांग्रेस ने रायपुर के साधारण परिवार से आने वाले गावेश साहू को पार्षद पद के चुनाव का टिकट दिया है. गावेश साहू अखबार बांटने का काम करते हैं. रायपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 09 से गावेश साहू पर भरोसा जताया है. गावेश अखबार बांटने का काम 6वीं कक्षा से करते आ रहे हैं.
इस चुनाव में भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम महापौर के लिए चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है. वहीं जांजगीर-नैला नगर पालिका से एक लेडिस टेलर को भाजपा ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा अकलतरा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 से गुपचुप बेचने वाली संतोषी कैवर्त को बीजेपी ने पार्षद का टिकट दिया है. जिनकी प्रदेश में खूब चर्चा है.
इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे. जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव होंगे. ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी.
Tagsनगरीय निकाय चुनावरायपुरपेपर बांटने वालापेपर बांटने वाला प्रत्याशीगावेश साहूMunicipal body electionsRaipurpaper distributerpaper distributer candidateGavesh Sahu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





