छत्तीसगढ़

शादी की बात पर टालमटोल कर रहा था प्रेमी, चंगुल से भागी प्रेमिका पहुंची थाने

Nilmani Pal
28 May 2024 10:38 AM GMT
शादी की बात पर टालमटोल कर रहा था प्रेमी, चंगुल से भागी प्रेमिका पहुंची थाने
x
छग

बस्तर। जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका का रेप किया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका को अपनी मौसी के घर रखा था। शादी का वादा किया था। फिर लगातार 17 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद वह शादी से मुकर गया। अब युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक विशाल यादव (20) बस्तर जिले का ही रहने वाला है। वहीं इसी इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ इसकी किसी माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों काफी दिनों तक एक-दूसरे से बातचीत किए। दोस्ती प्यार में बदली और एक दूसरे से शादी का वादा किए। फिर युवक शादी करूंगा कहकर जगदलपुर के पास स्थित आड़ावाल गांव लेकर गया।

यहां अपनी मौसी के घर करीब 17 दिन तक रखा। जिसके बाद उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। फिर जब युवती ने शादी करने कहा तो इसने मना कर दिया। टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसे इस बात का अंदेशा हो गया कि यह शादी नहीं करेगा। जिसके बाद युवती पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाई।

पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। फिर पुलिस मामले की जांच में जुटी। जब युवक को पता चला कि उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई है तो वह भाग गया था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को अब न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बस्तर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी है।

Next Story