छत्तीसगढ़

Suicide: प्रेमी ने घर से भगाया, फंदे पर झूल गई प्रेमिका

Nilmani Pal
4 July 2024 10:45 AM IST
Suicide: प्रेमी ने घर से भगाया, फंदे पर झूल गई प्रेमिका
x
arrest

बालोद Balod। शादी के सपने संजोए प्रेमिका ने प्रेमी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर फांसी लगा ली. फांसी लगाकर प्रेमिका दूसरी दुनिया में चली गईSuicide , लेकिन अपने कृत्य के लिए अब प्रेमी दोषी साबित होने पर ताउम्र जेल की सलाखों के पीछे रहेगा.

chhattisgarh news बालोद जिले के Daundi Lohara Police Station डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र जुंगेरा गुंडरा पारा में 30 जून को एक युवती की पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली थी. युवती की शिनाख्त चमेली के रूप में हुई. पुलिस ने जब जांच में जुटी तो पता चला युवती का गांव में ही रहने वाले ओमप्रकाश टेकाम के साथ बीते दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और दोनों साथ में घूमते-फिरते थे.

chhattisgarh बताया गया कि चमेली ने ओमप्रकाश से शादी के लिए कई बार बात भी की, लेकिन आरोपी प्रेमी न तो स्वयं शादी के लिए तैयार होता था, और न ही अपनी प्रेमिका को किसी और से शादी करने देता था. इस बात को लेकर युवती बेहद परेशान रहा करती थी. 29 जून को युवती अपने प्रेमी के घर गई तो उसने डांट फटकार कर उसे घर से भगा दिया, जिससे आहत और मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Next Story