छत्तीसगढ़
ठेकेदार के घर का ताला टूटा, जेवरात और 32 हजार नकदी चोरों ने किया पार
Nil dhankar
11 March 2022 8:59 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रायपुर। राजधानी में सूने मकान को चोरों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। लेवर सप्लाई का काम करने वाले ठेकेदार के घर चोरी हुई। चोर सूने मकान से गहने और 32 हजार रुपये नकदी ले गए। जनता कालोनी गुढ़ियारी के रहने वाले विनोद कुमार सिंह शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार मार्च को रायबरेली गए थे। इस दौरान उन्होंने पड़ोसी को घर का ख्याल रखने के लिए था।
पांच मार्च को उनके पड़ोसी संदीप ने उनके घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। आठ मार्च को अपने घर वापस लौटे तो उनके घर का सामान बिखरा था। आलमारी का लाक टूटा था। गहनों के डिब्बे में जेवर नहीं थे। लाकर में रखे 32 हजार रुपये गायब था। गहने और कैश मिलाकर करीब 50 हजार की चोरी को अज्ञात चोरों ने की। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story





