छत्तीसगढ़

व्यापारी के घर का ताला टूटा, 2 लाख पार

Nilmani Pal
7 Feb 2023 3:17 AM GMT
व्यापारी के घर का ताला टूटा, 2 लाख पार
x
छग

जांजगीर। घर की शादी में परिवार के साथ बिलासपुर गए व्यापारी के सूने घर का ताला तोड़कर चाेर अंदर घुसे और आलमारी में रखे 85 हजार रुपए नगद, सोने, चांदी के जेवर सहित 2 लाख रुपए का सामान लेकर भागे, इधर जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार बीडी महंत उपनगर जांजगीर निवासी अशोक बजाज के बेटे की बिलासपुर में शादी थी।

वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर बिलासपुर चले गए। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा देखा, तो इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर दी, इधर घर का ताला टूटने की खबर मिलते ही वे सुबह साढ़े 8 बजे आनन-फानन घर लौटे और घर के अंदर घुसे। अंदर घुसते ही आलमारी खुली मिली।

Next Story