छत्तीसगढ़

निगम मंडल की सूची कभी भी हो सकती है जारी

Admin2
24 Jun 2021 9:51 AM GMT
निगम मंडल की सूची कभी भी हो सकती है जारी
x

रायपुर। निगम मंडल की सूची किसी भी दिन और कभी भी जारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सूची को हरी झंडी दे दी गई है. वही संगठन के लिए लंबे समय से काम कर रहे अनुभवी और युवाओं को साथ में लेकर सूची को अंतिम रूप दिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के दौरे के बाद से कांग्रेस मिशन 2023 के मूड में नजर आ रही है। यही वजह है कि वो अब कार्यकर्ताओं का इंतजार लंबा नहीं खींचना चाहती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा था - संगठन की गतिविधियां चल रही है। हमने मोर्चा-संगठनों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। हमें लगता है कि सूची जल्द जारी हो जाएगी। प्रदेश सचिवों को लेकर भी चर्चा हुई है। हम लोगों की कोशिश है कि हम लोग बेहतर काम करें। अभी हमने तीन दिन तक प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को कसने का भी काम किया है। हमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन मिल रहा है।

Next Story