छत्तीसगढ़

10 बड़े बकायादारों की सूची जल्द सार्वजनिक करने की तैयारी, निगम की राजस्व विभाग एक्शन मोड में

Nil dhankar
14 March 2026 1:33 PM IST
10 बड़े बकायादारों की सूची जल्द सार्वजनिक करने की तैयारी, निगम की राजस्व विभाग एक्शन मोड में
x

रायपुर। नगर पालिक निगम का राजस्व विभाग नगर निगम को सम्पतिकर अदा नहीं कर रहे 100 बड़े बकायादारों के नाम सूची तैयार करने के बाद शीघ्र सार्वजनिक करने की तैयारी कर रहा है. नगर निगम के प्रत्येक जोन के 10 बड़े बकायादारों और नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के कुल 100 बड़े बकायादारों के नाम सम्बंधित बकायादारों द्वारा रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अदा नहीं किये जाने पर उनके नाम और विवरण सार्वजनिक करने की तैयारी की जा रही है. बकाया अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बड़े बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

कार्यवाही की परेशानी से बचमे सम्बंधित बड़े बकायादार नगर निगम राजस्व विभाग को तत्काल अपना सम्पूर्ण बकाया अदा कर दें. सभी सम्पतिकरदाता नागरिक अपना देय सम्पतिकर तत्काल नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग को अदा कर दें और अंतिम नियत तिथि के पूर्व करों की अदायगी नहीं होने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित वसूली की कार्यवाही की परेशानी से बचें.

नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोन कार्यालय के राजस्व विभाग अंतिम देय तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार के शासकीय अवकाश दिनों में जनसुविधा हेतु राजस्व वसूली के लिए सामान्य कार्यालयीन दिवसों की तरह खुले रहेंगे. सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपना देय सम्पतिकर अदा कर सकते हैँ. साथ ही नगर निगम रायपुर के मोर रायपुर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा निरन्तर उपलब्ध है. जिससे कोई भी सम्पतिकरदाता नागरिक कर सकता है.

Next Story