
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम धाराशिव की रहने वाली कोमल बाई चौहान की कहानी सिर्फ एक घर बनने की नहीं, बल्कि संघर्ष, उम्मीद और आत्मसम्मान की कहानी है। कभी मिट्टी और छप्पर से बने छोटे से कच्चे घर में जीवन बिताने वाली कोमल बाई के लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता था। बरसात के मौसम में टपकती छत, गर्मी में तपते घर, और ठंड में असुरक्षित माहौल में रात गुजारना ये सब उनके जीवन का हिस्सा था। सीमित आय के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए दूर की बात थी।
कोमल बाई बताती हैं कि कई बार ऐसा लगता था कि जिंदगी ऐसे ही गुजर जाएगी, लेकिन मन में एक छोटा-सा सपना हमेशा जिंदा था काश, हमारा भी एक पक्का घर होता। इसी बीच शासन की योजनाओं ने उनके जीवन में उम्मीद की किरण जगाई। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि ने उनके जीवन को धीरे-धीरे संबल देना शुरू किया। अब वे अपने पोते-पोतियों की पढ़ाई, खान-पान और छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। पहले जहां हर खर्च सोच-समझकर करना पड़ता था, अब उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक दिखाई देती है। वे कहती हैं कि अब किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती, खुद के खर्च खुद संभाल लेती हूं।
साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर मिला। जिस जगह कभी मिट्टी का घर था, वहां अब मजबूत दीवारों और पक्की छत वाला सुंदर मकान खड़ा है। यह घर सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि उनके सपनों और संघर्षों का परिणाम है। अब कोमलबाई का परिवार निश्चिंत होकर जीवन जी रहा है। बरसात में अब उन्हें रातभर जागकर पानी नहीं समेटना पड़ता, गर्मी में घर के भीतर राहत मिलती है और ठंड में सुरक्षित वातावरण मिलता है। वे इस बदलाव के लिए शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करती हैं और कहती हैं कि इन योजनाओं ने न केवल उनका घर बनाया, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीने का हक भी दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





