लोनदार ने महिला कर्मचारी के साथ किया गाली गलौज, जान से मारने की धमकी भी दी
बालोद। ग्राम पुतरवाही आमाडुला में ट्रैक्टर शो रूम की महिला कर्मचारी से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रार्थी जी. सुमन बैरागी ने बताया कि ट्रैक्टर शो रूम सिवनी में रिकवरी का काम करती हूं। 2018 में ग्राम पुतरवाही के हुमन सिंह ने किस्त में ट्रैक्टर खरीदा था। जिसका किस्त भुगतान नहीं कर रहा था। इस वजह से 4 अप्रैल को ट्रैक्टर को गुंडरदेही के शो रूम में ले गए।
5 अप्रैल को गौकरण और हुमन सिंह के बीच समझौता होने के बाद 6 अप्रैल को गुंडरदेही से ग्राम पुतरवाही ले गए। जिसके बाद रात में हुमन सिंह के मोबाइल से उनके भाई पुरन सिंह ने कॉल कर गाली गलौज कर मारपीट का धमकी दी। इसके पहले भी पेमेंट के लिए पुतरवाही जाती थी तो मारपीट की धमकी देता था। काम में व्यस्त होने की वजह से रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंची। इस मामले में बालोद थाने में पुरन सिंह के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।