छत्तीसगढ़

नेता के PA ने डॉक्टर से की बदसलूकी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Shantanu Roy
19 Aug 2024 12:13 AM IST
नेता के PA ने डॉक्टर से की बदसलूकी, जानिए क्या है पूरा मामला?
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में महिला डॉक्टर से विधायक के PA ने बदसलूकी की। मामला 15 अगस्त का है जिसके बाद 2 दिन तक डॉक्टर्स ने OPD भी बंद रखी। साथ ही कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया जिसके बाद कलेक्टर ने उसे हटाकर मूल पद पर भेज दिया है। दरअसल, कमलेश कुमार नाग पोंदुम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर पदस्थ था। 7 मार्च 2024 को उन्हें विधायक चैतराम अटामी का निज सहायक बनाया गया था। डॉक्टर से विवाद के बाद उनके खिलाफ दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में शिकायत की गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि, 15 अगस्त को कमलेश कुमार नाग की पत्नी बच्चे को लेकर जिला अस्पताल गई थी। यहां इलाज को लेकर उनका डॉक्टर से कुछ विवाद हुआ।

जिसके कुछ देर बाद कमलेश भी खुद पहुंच गया। बच्चे का इलाज कराने डॉक्टरों से बातचीत की। इस दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ उसकी बहस हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। डॉक्टरों का आरोप था कि महिला डॉक्टर के साथ कमलेश ने बदतमीजी की है। इस मामले में जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने विरोध किया और 2 दिनों तक OPD बंद रखी। लगातार इन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इस मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मामला और बढ़ गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक चैतराम अटामी के खिलाफ नारेबाजी की और
दंतेवाड़ा
जिला मुख्यालय में पुतला भी दहन किया था। कमलेश की पत्नी का कहना कि, बच्चे को लेकर जब जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर के कमरे के बाहर अस्पताल की सफाईकर्मी पोछा लगा रही थी। इतने में वे लोग डॉक्टर के कमरे में चले गए। इसी बात से सफाईकर्मी उन पर भड़क गईं। अंदर जाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इतने में ही महिला डॉक्टर बाहर आईं लेकिन बहुत ज्यादा विवाद वाली कोई बात ही नहीं थी।
Next Story