छत्तीसगढ़

कांग्रेस को पार्टी के नेता ने दिया बड़ा झटका, थामा बीजेपी का दामन

Nil dhankar
8 April 2023 12:30 PM IST
कांग्रेस को पार्टी के नेता ने दिया बड़ा झटका, थामा बीजेपी का दामन
x
छग

कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश कश्यप ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किया और कांग्रेस पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने पार्टी कार्यालय में गमछा पहनाया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस में कांग्रेसियों का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। इसलिए भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।

बता दें कि भाजपा विधानसभा चुनाव में किस चेहरे पर जाएगी, इस पर सहमति नहीं है। भाजपा ने ओबीसी नेता अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष और नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया। पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत सभी बड़े नेताओं को एक मंच पर भी लाया गया, पर चेहरा तय नहीं हुआ।

पिछले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सभी 5 उपचुनाव कांग्रेस जीती। इनमें 2-2 सीटें कांग्रेस और जनता कांग्रेस-छग की और एक भाजपा की थी। इन 5 सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस की संख्या 71 हाे गई। दूसरी ओर, भाजपा के 14, जनता कांग्रेस के 3, बसपा के 2 विधायक हैं।

Next Story