छत्तीसगढ़

24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार, महिला की हत्या कर की थी चोरी

Nil dhankar
12 Oct 2021 8:08 PM IST
24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार, महिला की हत्या कर की थी चोरी
x
छत्तीसगढ़

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र केअजगरखार गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आरोपी शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. हत्या के बाद हत्यारे ने 11 हजार रुपये की चोरी भी कर ली थी. महिला के पति ने मामले की शिकायत थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, आरोपी दुकान में बीड़ी खरीदने गया था, लेकिन दुकान बंद रहने के कारण वह गेट खोलकर घर के अंदर घुस गया, जिसका महिला ने विरोध किया कि वह बिना अनुमति के घर के अंदर कैसे आया. पहले की उधारी को लेकर भी महिला और आरोपी से बहसबाजी हुई, जिसके बाद तैश में आकर आरोपी ने महिला को पत्थर से कुचलकर मार डाला. वही इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार गुमराह कर रहा था, लेकिन पुलिस की पूछताछ के आगे ज्यादा समय तक गुमराह नहीं कर सका. उसने हत्या करने की बात को कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी धारा 449, 382, 302 तहत 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया.


Next Story