छत्तीसगढ़

कलेक्टर के तबादले की खुशी...समर्थकों ने घडी चौक पर की आतिशबाजी...ये है वजह

jantaserishta.com
7 Jun 2021 7:26 AM IST
कलेक्टर के तबादले की खुशी...समर्थकों ने घडी चौक पर की आतिशबाजी...ये है वजह
x
संसदीय सचिव और कलेक्टर की आपस में जम नहीं रही थी...

कोरिया। शासकीय सेवा में रहने के दौरान ट्रांसफर का होना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है पर ट्रांसफर को लेकर दिखाई देने वाली खुशी समझ से परे है। एक दिन पहले ही छतीसगढ़ में कई कलेक्टरों के ट्रांसफर किये गए जिसमें कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को भी मंत्रालय भेजा गया है। हाल ही में राठौर ने जिले में अपने कार्यकाल का एक साल पूरा किया है। उसके बाद से उनके ट्रांसफर की अटकलें लगाई जा रही थी। पर राजनीतिक गलियारों में कलेक्टर के ट्रांसफर को बैकुण्ठपुर की विधायक और छतीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

संसदीय सचिव और कलेक्टर की आपस में जम नहीं रही थी और कई अवसरों पर ये नाराजगी सामने आ रही थी। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अम्बिका सिंहदेव के दवाब के बाद उन्हें यहां से हटाया गया है जबकि जिले के बाकी दोनो कांग्रेस विधायक उनको हटाने के पक्ष में नहीं थे। नाराजगी के बाद हटाये गए कलेक्टर सत्यनारायण राठौर का नाम ट्रांसफर सूची में आते ही जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक में पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story