छत्तीसगढ़
संयुक्त कलेक्टर ने भैयाथान में ली शिक्षा समीक्षा बैठक
Shantanu Roy
2 April 2026 10:33 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा के अध्यक्षता में विकास खंड भैयाथान के संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक का समीक्षा बैठक जनपद सभा कक्ष में संपन्न हुआ। संकुलवार अपार आई डी एवं बायोमैट्रिक्स आधार अपडेशन की समीक्षा की गई अपार में कम प्रगति वाले 13 संकुल दर्रीपारा, भटगांव 1, अधीना सलका, कसकेला, बतसरा 1, बंजा 03, भैयाथान, सोनपुर 1, समौली, शिवप्रसादनगर, बैजनाथपुर 1, लक्ष्मीपुर, केवरा, बंजा 1 के सीआरसी सीएसी से अपार की अधिक पेंडेंसी पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा उन्होंने कहा एक सप्ताह में यदि प्रगति नहीं लाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।
आधार बायोमेट्रिक अपडेशन को संस्था प्रमुखों को आज ही वैलिडेट करने के निर्देश दिए गए। स्कूल ग्रांट राशि का सदुपयोग छात्र हित में हो इसका मॉनिटरिंग संकुल स्तर में किया जाए। परीक्षा संपन्न होने के पश्चात रेमेडियल टीचिंग करने का भी निर्देश दिया गया। इसके पश्चात पीएम श्री सेजस विद्यालय बतरा का निरीक्षण ज्वाइंट कलेक्टर महोदय के द्वारा किया गया 24 बिंदुओं पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधार का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सूरजपुर मनोज कुमार साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भैयाथान फुल साय मरावी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह एवं बीआरसी सुरेंद्र दुबे विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





