छत्तीसगढ़
जशपुर खाद्य विभाग की टीम ने लोदाम के बर्तन दुकान में दी दबिश
Shantanu Roy
29 July 2026 10:52 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जशपुर जिले में सीएम हेल्प लाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग को ऑनलाईन माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई की ग्राम लोदाम के मुख्य मार्ग पर स्थित बर्तन की दुकान में बीरू (मुकेश साहू) दुकान द्वारा बिना वैध लाइसेंस के घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों की अवैध बिक्री पिछले 1.5 वर्षों से प्रत्येक सप्ताह 4-5 घरेलु एलपीजी सिलेंडर लाकर विक्रय किया जा रहा है। मुख्य सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर अनाधिक्रृत गैस विक्रय किए जाने से गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिससे आम नागरिकों की असुरक्षा होने संबंधित शिकायत के संबंध में जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश है।
उक्त शिकायत के संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी जिला जशपुर एवं खाद्य निरीक्षक, जशपुर द्वारा संयुक्त रूप से जांच दिनांक 28.07.2026 को किय गया। जांच के समय मुकेश कुमार साहू एवं उनकी पत्नी रूपा साहू निवासी लोदाम उपस्थित रहे, उनके द्वारा बर्तन दुकान का संचालन किया जाता है , जांच के समय संबंधित द्वारा घर दुकान में घरेलु उपयोग के अतिरिक्त इण्डेन कम्पनी का शीलबंद 9 नग भरा हुआ व 01 नग खाली सिलेण्डर एवं बी.पी.सी.एल कम्पनी 03 नग खाली सिलेंडर कुल 13 नग गैस सिलेंडर अवैध रूप से भण्डारण पाया गया। उनके द्वारा 3 गैस कार्ड दिखाया गया जिसमें उनकी माता के नाम 01 उज्जवला योजना का कनेक्शन, मुकेश कुमार साहू एवं उनकी पत्नी के नाम से सामान्य गैस कार्ड प्रस्तुत किया गया है। घरेलू उपयोग के अतिरिक्त कुल 13 नग गैस सिलेण्डर के संबंध में जांच के समय किसी प्रकार वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जप्ती पश्चात सुरक्षार्थ हेतु लोदाम विकासखंड जशपुर के गैस एजेंसी के सुपूर्द में दिया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





