छत्तीसगढ़
इंटिरियर डिजाइनर के साथ किया गाली-गलौज, आरोपी ने की सायकल उठाकर मारने की कोशिश भी
Nil dhankar
22 May 2022 10:34 AM IST

x
रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र में इंटिरियर डिजाइनर के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक अपर्णा विश्वास इंटिरियर डिजाईनर है, कॉलोनी का मेंटेनेस लेने के लिये कॉलोनी के सदस्य प्रार्थियां मकान के पास आये थे. वही मेंटेनेस का हिसाब मांगने पर कॉलोनी में रहने वाले कुमार अमित ने जबरन गाली-गलौज किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देकर सायकल से जान से मारने की कोशिश की, साथ ही उनके पति राज कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया. महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी कुमार अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं जांच शुरू कर दी है.
Next Story





