छत्तीसगढ़

कर्जदार पड़ोसी ने की महिला की पिटाई, महिला के सिर में मारा ईंट

Nilmani Pal
18 Dec 2021 7:52 AM GMT
कर्जदार पड़ोसी ने की महिला की पिटाई, महिला के सिर में मारा ईंट
x
छत्तीसगढ़ न्यूज़

बिलासपुर। लिंगियाडीह में रहने वाली महिला ने पड़ोसी को उसकी बेटी की शादी के लिए 10 हजार रूपए उधार दिए थे। इसे वापस मांगने पर पड़ोसी ने पिटाई कर दी। आहत महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह दस खोलिया में रहने वाली पुष्पा साहू रोजी मजदूरी करती है। बीते दिनों उनके पड़ोस में रहने वाले नंदकुमार कौशिक की बेटी की शादी थी। इसके लिए उसने पुष्पा से 10 हजार स्र्पये उधार लिए थे। महिला ने कुछ दिन बाद अपने स्र्पये वापस मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुरुवार की दोपहर महिला अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच नंदकुमार शराब के नशे में वहां आ गया। उसने महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई शुरू कर दी।

मारपीट के बीच उसने ईंट से महिला के सिर में मार दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने आहत को सिम्स में भर्ती कराया। उपचार के बाद आहत महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story