छत्तीसगढ़

सरेआम लूटपाट की वारदात सामने आई, लुटेरों ने कॉन्ट्रेक्टर को बनाया शिकार

Shubhra Nandy
3 July 2021 7:06 AM IST
सरेआम लूटपाट की वारदात सामने आई, लुटेरों ने कॉन्ट्रेक्टर को बनाया शिकार
x
राजधानी रायपुर के वीवीआईपी माने जाने वाले तेलीबांधा इलाके में सरेआम लूटपाट की वारदात सामने आई है.

रायपुर: राजधानी रायपुर के वीवीआईपी माने जाने वाले तेलीबांधा इलाके में सरेआम लूटपाट की वारदात सामने आई है. बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने इंडियन ऑयल के कॉन्ट्रैक्टर जितेंद्र सिंह के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

ये पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. जहाँ बाइक सवार लुटेरों ने राहगीर को रोक उसके सर पर डंडे से हमला कर दिया, और उसके पास रखें 5 हजार नगद रुपए को लूट लिया. इतना ही नही जितेंद्र सिंह जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर एक ट्रक रोक-कर उस पर बैठा तो लुटेरे ट्रक के अंदर घुसकर भी उससे मारपीट करने लगे. जिससे उसके सर पर गंभीर चोट भी आई है. इस पूरे मामले की लिखित शिकायत तेलीबांधा थाना में की गई है.
घायल जितेंद्र सिंह ने बताया कि वो बिलासपुर का रहने वाला है. इंडियन ऑयल में मीटिंग के सिलसिले से वे रायपुर आया हुआ था. और अभी कुछ देर पहले ही वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में मीटिंग कर वापिस लौट रहा था


Next Story