छत्तीसगढ़

पत्रकारिता की धौंस दिखाकर लूट, पुलिस ने 4 पत्रकारों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Jan 2022 8:38 PM IST
पत्रकारिता की धौंस दिखाकर लूट, पुलिस ने 4 पत्रकारों को किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग. पत्रकारिता की धौंस दिखाकर लूट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 4 पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक सैनिटाइजर की डिलीवरी करने गाड़ी इंदौर से भिलाई पहुंची हुई थी. बोलेरो वाहन को रुकवाकर पत्रकारों ने वाहन चालक से मारपीट की और 1 लाख 65 हजार कैश लूटकर फरार हो गए.

सुपेला थाना अंतर्गत नेहरू नगर चौक में इस घटना को अंजाम दिया गया था. पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की विस्तृत तस्दीक की गई. मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों आरोपी के पास प्रेस आईडी बरामद हुआ है. कहा जा रहा है कि चारों पत्रकार न्यूज़ पोर्टल चलाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story