छत्तीसगढ़

बोरसी बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की घटना दुःखद : सीएम विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
25 May 2024 7:10 AM GMT
बोरसी बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की घटना दुःखद : सीएम विष्णुदेव साय
x

बेमेतरा। सीएम विष्णुदेव साय ने बोरसी बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा , बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

6 घायल मजदूर रायपुर मेकाहारा में भर्ती

बता दें कि बेमेतरा में स्थित बोरसी की स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है। इस धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल ब्लास्ट होने के कारण अज्ञात है। घटना की सुचना मिलते ही बेरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं।

वहीं अब बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। गृमहंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बेमेतरा के पिरदा गांव में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। अभी कितने लोगों की मौत हुई ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन जितनी कम जनहानि हो उतना ही अच्छा है। साथ ही विजय शर्मा ने कहा कि, प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

Next Story