छत्तीसगढ़

आगजनी की घटना, नक्सलियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

Nil dhankar
28 May 2023 10:56 AM IST
आगजनी की घटना, नक्सलियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
x

कांकेर। नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। माओवादियों ने तेंदूपत्ता फड़ में आग लगा दी है।

करीब 500 बोरी तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गई है। इसके अलावा नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका हे। जिसमें नक्सलियों ने 400 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए करने की मांग की है। घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की है। बता दे कि इससे पहले कल ही नक्सलियों ने 110 बोरे तंदुपत्ता को आग के हवाले किया। नक्सलियों के इस आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है।

Next Story