छत्तीसगढ़
आग की लौ से भी ज्यादा तकलीफदेह थी गर्मी में पानी की मार, अब आंगन में बहने लगी है धार
Shantanu Roy
9 Jun 2025 9:21 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। इस गाँव में रहने वाले लोहार दम्पति भारत लोहार और सुनीता लोहार को भी भलीभांति मालूम है कि उन्हें गर्मी के दिनों में किस तरह पानी के एक-एक बूंद के लिए जूझना पड़ता था। गर्मी के दिनों में सूरज की ताप ही नहीं लोहे को गर्म कर उसे धार देने दिन भर आग की लौ के आगे भी पसीना बहाना पड़ता था। भारत और सुनीता को जितनी ज्यादा आग की लौ तकलीफ नहीं देती थी। उससे कही ज्यादा गर्मी के मौसम साथ उत्पन्न हुई पेजयल की समस्या तकलीफ दिया करती थी। अब इस गांव में पानी की कोई समस्या नहीं है। इस गर्मी में भी उन्हें जलसंकट का कोई सामना नहीं करना पड़ा। घर के आंगन में नल कनेक्शन है और सुबह हो या शाम..पानी की धार नियमित घर के आँगन में पहुँचती है। पानी की धार घर के करीब मिल जाने और पानी को लेकर बनती आ रही वर्षों पुरानी समस्या छूमंतर हो जाने से सिर्फ लोहार दम्पति ही नहीं.. गाँव के अन्य लोगों की भी समस्या खत्म हो गई है। कोरबा विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम पंचायत गिरारी के आश्रित ग्राम अमलीपारा में इस गर्मी पानी को लेकर कोई समस्या नहीं आई।
गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल का कनेक्शन लग जाने के पश्चात घरों में नल से नियमित पानी पहुँचता है। सुबह और शाम को पानी घर के आँगन में आ जाने से यहाँ रहने वाली सुनीता लोहार अपनी दिन भर की जरूरतों के हिसाब से पानी इक्ट्ठा कर रख लेती है। सुनीता लोहार ने बताया कि बारिश और अन्य मौसम में पानी की समस्या ज्यादा गंभीर नहीं रहती थी। गर्मी के दिनों में गाँव के सभी लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ता था। सभी ढोढ़ी से पानी लाते थे। इस दौरान गाँव की महिलाओं को ही नहीं पुरुषों और बच्चों को भी पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता था। सुनीता के पति भारत लोहार ने बताया कि पानी के लिए अपना काम बंद करना पड़ता था। अब नल कनेक्शन लगने और पानी घर में मिलने से किसी को ढोढ़ी नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि पहले गर्मी के दिनों में हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस गर्मी तो उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। उन्हें घर पर ही स्वच्छ पानी मिलने लगा है। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या को हम लोग अच्छे से समझ सकते हैं। दिन भर लोहे को गर्म कर उसे धार देते हैं, आग की लौ के आगे बैठते हैं.. उससे भी ज्यादा पानी की समस्या थी,अब नहीं है,यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने घर-घर पेयजल पहुचाने किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





