छत्तीसगढ़

CG मौसम: चक्रवात अर्नब का असर अभी बाकी, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल

jantaserishta.com
30 Oct 2026 9:30 AM IST
CG मौसम: चक्रवात अर्नब का असर अभी बाकी, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल
x
रायपुर: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहा. अर्नब का बचा हुआ हिस्सा अब दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण ओडिशा पर अवदाब के रूप से एक्टुव है. मौसम विभाग ने इस ताकतवर सिस्टम के कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना जताई है. इससे बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है.
प्रदेश में गुरुवार को अर्नब के असर से अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर सहित प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है. रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर और पिथौरा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं तोकापाल, दोरनापाल, बड़ेराजपुर, केशकाल, छिंदगढ़, कांकेर, कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगांव, राजिम, कुसमी, धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगांव, गादीरास और बागबाहरा में 5 से 6 सेमी वर्षा हुई. इसके अलावा माकड़ी, चारामा, सरायपाली, राजनांदगांव, पलारी, पेंड्रा रोड, मुकडेगा, करपावंड, लोहांडीगुड़ा, गुरुर, नानगुर, पथरिया, रायपुर, धनोरा, बलौदा, अर्जुन्दा, हसौद, छुरा और गरियाबंद में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. कुछ अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई.
मौसम विभाग के अनुसार, अवदाब करीब 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. गुरुवार सुबह 8.30 बजे इसका केंद्र जगदलपुर से लगभग 40 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था. अवदाब के आगे भी उत्तर दिशा में बढ़ने और 30 अक्टूबर सुबह तक कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ व उससे लगे उत्तर-पश्चिम ओडिशा के ऊपर स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story