छत्तीसगढ़
अंधविश्वास की मायाजाल, इलाज के नाम पर 18 दिन की बच्ची के शरीर को गरम सलाखों से दागा, सुनकर कांप उठेगी रूह
jantaserishta.com
1 April 2024 8:44 PM IST

x
छत्तीसगढ़
पत्थलगांव: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में अंधविश्वास के चलते 18 दिन की अबोध बच्ची के शरीर में गरम सलाखों से दाग कर इलाज कराने का मामला सामने आया है. इस बच्ची के परिजनों का कहना है कि उन्होंने बच्ची के शरीर में नसों का मामूली दाग को जानलेवा बीमारी होने का भयवश अंधविश्वास का सहारा लिया.
नन्ही बच्ची के शरीर को गर्म लोहे से दाग देने के बाद उसकी पीड़ा को देखकर पत्थलगांव के निजी अस्पताल में इलाज कराने पर यह मामला उजागर हुआ है. पत्थलगांव BMO डॉक्टर जेम्स मिंज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक अबोध बच्ची का इलाज के नाम पर पेट में लोहे की गरम सलाख से दागने का मामला सामने आया है. महज 18 दिन की बच्ची का अंधविश्वास से नीमहकीम से इलाज कराए जाने के बाद बच्ची की दर्द से हालत बिगड़ गई थी.
मुड़ापारा का करंगाबहला गांव में हुई इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों को समझाइश दी है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में रहकर लगातार बच्ची की देखरेख कर रही है. BMO डाॅ. मिंज ने बताया, फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है.
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़अंधविश्वास की मायाजालअंधविश्वासमायाजालपत्थलगांवपत्थलगांव न्यूज़18 दिन की अबोध बच्चीइलाजCG NewsChhattisgarhChhattisgarh Newsillusion of superstitionsuperstitionillusionPathalgaonPathalgaon News18 day old innocent girltreatment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





