छत्तीसगढ़

चित्रकोट जलप्रपात में जान देने वाली महिला की हुई पहचान

Nil dhankar
22 May 2022 12:53 PM IST
चित्रकोट जलप्रपात में जान देने वाली महिला की हुई पहचान
x

जगदलपुर/चित्रकोट। चित्रकोट जलप्रपात में छ्लांग लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान हो चुकी है। मृतक महिला बड़ांजी थाने क्षेत्र के टाहकापाल की रहने वाली थी। लोहंडीगुडा SDOP पंकज ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। शुक्रवार दोपहर के वक्त युवती झरने के मुहाने पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। युवती पानी की लहर में कहीं गुम हो गई। करीब दोपहर 2 बजे महिला ने वाटरफॉल से छलांग लगाई थी।

महिला करीब 300 मीटर चौड़े झरने के उस हिस्से में गई थी, जहां पानी बह रहा था। महिला ने कुछ देर वहां इंतजार किया और फिर छलांग लगा दी थी। पुलिस दल ने गोताखोरों की मदद से महिला के शव को ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। वहीं इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Next Story