छत्तीसगढ़

पति को मार दिया, रोजाना विवाद होने से तंग आई थी महिला

Nil dhankar
28 Jun 2022 4:58 PM IST
पति को मार दिया, रोजाना विवाद होने से तंग आई थी महिला
x
छग

कांकेर। कांकेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पति को इसलिए मार दिया क्योंकि वह शराब पीकर उससे लड़ाई करता था। इसी बात से परेशान पत्नी ने कुल्हाड़ी से उसे मार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कुरसेल गांव में राजकुमार मंडावी अपनी पत्नी जानकी मंडावी और बच्चों के साथ रहता था। राजकुमार आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी जानकी मंडावी से झगड़ा करता था। रविवार रात को भी वह शराब पीकर घर आया था और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। जिसके बाद ये वारदात हुई है। झगड़े के बाद राजकुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। वहीं जानकी गुस्से में थी और वह सीधे राजकुमार के कमरे में गई। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी मारकर राजकुमार की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह अपने ही घर के सामने स्थित उसके ससुर रमेश मंडावी के घर गई और अपने ससुर से कहा कि मुझसे गलती हो गई है। इसके बाद जानकी अपने ससुर को लेकर अपने घर गई। घर पहुंचने पर उसके ससुर रमेश मंडावी ने अपने बेटे की खून से लथपथ लाश देखी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story