छत्तीसगढ़

पति ही हत्यारा निकला, सेक्स करने से मना करने पर पत्नी को सुलाया था मौत की नींद

Nil dhankar
11 Nov 2021 7:39 PM IST
पति ही हत्यारा निकला, सेक्स करने से मना करने पर पत्नी को सुलाया था मौत की नींद
x
छत्तीसगढ़

बालोद। जिले के गुरुर थाना अंतर्गत के दर्रा गांव में धनतेरस की रात हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दर्रा गांव की रहने वाली मोनिका मरकाम की लाश धनतेरस के दूसरे दिन फांसी के फंदे से लटकती मिली थी, जिसके बाद गुरुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. अब पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. पति ही हत्यारा निकला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के नजरिए से जांच करना प्रारंभ किया. संदेह के आधार पर पति गिरवर मरकाम को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया.

पुलिस ने बताया कि काफी समय तक पूछताछ के बाद आखिरकार उसके पति ने हत्या करना कबूल किया. पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना की रात आरोपी पति अपनी पत्नी से संबंध बनाना चाह रहा था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया. इसके बाद पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी का नाक मुंह दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं लाश को फंदे पर लटका दिया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

Next Story