छत्तीसगढ़

पति के सिर पर आधी रात खून सवार हुआ, पत्नी का किया मर्डर

Nilmani Pal
13 Sept 2024 3:26 PM IST
पति के सिर पर आधी रात खून सवार हुआ, पत्नी का किया मर्डर
x
छग

सरगुजा sarguja news। जिले के मैनपाट में युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। गुरुवार देर रात हाथी से बचने के लिए बनाए गए कैंप की छत पर महिला सो रही थी तभी पति ने हमला कर दिया। युवक की हरकत देखकर कैंप में सो रहे लोग भाग निकले। घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कमलेश्पुर थाना अंतर्गत की ये घटना है।

ग्राम उरंगा के पतरापारा निवासी धुनी बाई (34) बीती रात अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव में एक पक्के मकान की छत पर बनाए गए अस्थाई कैंप में सोने गई थी। हाथी के हमले से बचने के लिए कैंप में करीब 10 लोग सो रहे थे। रात करीब दो बजे धुनी बाई का पति श्रीराम (36) कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और लोगों को धमकाने लगा। Mainpat Murder

श्रीराम की एक वर्ष पहले मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह दो दिनों तक कुल्हाड़ी लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। बाद में ठीक हो गया था। उसे हरकत देख कैंप में सो रहे महिलाएं और बच्चे मौके से भाग निकले। धुनी बाई और उसकी बेटी ही कैंप में बचे थे। तभी श्रीराम ने धुनी बाई के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

घटना के पहले ही उसकी पांच वर्षीय बेटी रोते हुए नीचे उतर गई थी। श्रीराम छत पर कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था और लोगों को मार डालने की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसआई सहदेव राम वर्मन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story