छत्तीसगढ़

पति ने हंसिया मारकर पत्नी की हत्या की

Nil dhankar
2 Aug 2026 5:14 PM IST
पति ने हंसिया मारकर पत्नी की हत्या की
x

दुर्ग। जिले के कुम्हारी में महिला की हत्या मामला सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने हंसिया मारकर कर दी। कुम्हारी पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका दुर्गा यादव (22 वर्ष) का चार साल पहले घनश्याम यादव (25 वर्ष) का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था, और उनका छह माह का एक बच्चा भी है। आरोपी घनश्याम अक्सर शराब के नशे में पत्नी पर गैर मर्द से संबंध रखने का आरोप लगाकर मारपीट किया करता था।

रविवार सुबह लगभग 9.30 बजे एक बार फिर इस बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर घनश्याम यादव ने हंसिया से दुर्गा पर हमला कर दिया. लहूलुहान महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने आज दम तोड़ दिया।


Next Story