छत्तीसगढ़

रोटी ठीक से नहीं बना पाई, ये आरोप लगाते पति ने कर दी पत्नी की पिटाई

Nilmani Pal
10 May 2022 12:03 PM GMT
रोटी ठीक से नहीं बना पाई, ये आरोप लगाते पति ने कर दी पत्नी की पिटाई
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। रोटी कच्ची होने का आरोप लगाकर युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। उसने मारपीट से घायल पत्नी का उपचार भी नहीं कराया। इसकी जानकारी होने पर मायके वालों ने महिला का इलाज कराया। इसके बाद घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। भाटापारा के प्रेमप्रकाश नगर में रहने वाले रोशन मिश्रा निजी संस्थान में काम करते हैं। उनकी बड़ी बहन रश्मि मिश्रा की शादी कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा में हुई है।

सोमवार की रात रश्मि ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वे अपने पति आनंद मिश्रा को रोटी बनाकर खिला रही थी। इसी बीच आनंद ने रोटी कच्ची होने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। उसने मारपीट से घायल पत्नी का उपचार भी नहीं कराया। दर्द से कराह रही महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। इस पर रोशन अपने पिता अस्र्ण मिश्रा और स्वजन को लेकर बिलासपुर पहुंचे। वे अपनी बहन को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। यहां घटना की शिकायत करने के बाद उन्होंने अपनी बहन का उपचार कराया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story