छत्तीसगढ़

पुलिस का मानवीय चेहरा, मासूम को सकुशल घर पहुंचाया

Nil dhankar
3 Sept 2023 10:09 AM IST
पुलिस का मानवीय चेहरा, मासूम को सकुशल घर पहुंचाया
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने एक 10 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके घर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मोबाइल से सूचना मिला की ग्राम गिंदोला के पास डोटोपार चौगड्ढा पर एक 10 वर्ष की बालिका मिली है, जो अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है।

सूचना थाना लवन से आरक्षक राजेंद्र साहू, महिला आरक्षक लोकेश्वरी साहू को मौके पर रवाना किया गया एवं बालिका को थाना लाकर खाना खिलाया गया। बालिका से प्यार से पूछताछ किया गया बालिका अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी, इसलिए उसका फोटो लेकर मोबाइल के माध्यम से आसपास की इलाके में पतासाजी किया गया। पता चला कि बालिका ग्राम भिलोनी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर की रहने वाली है। विदेशी निषाद की बच्ची है व मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से आज सवेरे भटकते हुए घर से लगभग 20 किलोमीटर दूर आ गई थी। बालिका को थाना लवन के वाहन से उसके गांव भिलौनी ले जाकर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। घर पहुंचते ही बालिका एवं उनके परिजनों के चेहरे में एक दूसरे से मिलने की खुशी झलक रही थी।

Next Story