छत्तीसगढ़

घर खुद कांच के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते : नंदकुमार साय

Nil dhankar
25 May 2023 12:29 PM IST
घर खुद कांच के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते : नंदकुमार साय
x

रायपुर। अबतक भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाने वाले कद्दावर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को निशाने में लिया हैं। कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने कविता लिखकर कहा हैं की वह पूर्ववर्ती सरकार के योजनाओं की पोल खोलेंगे। साय ने उन्हें तोल-मोलकर बोलने की भी नसीहत दी हैं। हालाँकि उन्होंने कही भी डॉ रमन सिंह का नाम नहीं लिया हैं, लेकिन जिस तरह से अपनी कविता में उन्होंने मोबाइल और रतनजोत का जिक्र किया हैं उससे साफ़ हैं की उनका इशारा डॉ रमन सिंह पर ही हैं।

नन्द कुमार साय ने अपने ट्वीट पर लिखा हैं की “जिनके घर खुद कांच के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते….” ज़रा गौर करें… उन्होंने नीचे कविता भी पोस्ट की हैं साथ ही यह ट्वीट पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा और मोहन मरकाम को भी टैग किया हैं।

Next Story