छत्तीसगढ़
5 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले का घर ढहाया, सामान जब्त कर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
jantaserishta.com
4 May 2026 7:37 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना बस्ती में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के घर पर आज बुलडोजर कार्रवाई की गई। नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के अवैध मकान को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान घर में रखा सामान भी जब्त किया गया।
पुलिस विवेचना में सामने आया कि आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा और उसके परिजन ग्राम पुरैना में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन की ओर से विधिवत नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन परिवार ने कब्जा नहीं हटाया।
नोटिस की अवहेलना किए जाने के बाद आज नगर निगम प्रशासन और पुरानी भिलाई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। दरअसल, 25 अप्रैल को 5 साल की बच्ची सुबह घर से लापता हो गई थी। देर शाम बच्ची पुरैना स्थित एनएसपीएसीएल पावर प्लांट के पास झाड़ियों में मिली थी। आरोपी ने बच्ची के हाथ-पैर बांध रखे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर आरोपी किशोर चौहान को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) और धारा 65(2) (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।
बताया जा रहा है कि किशोर चौहान आदतन अपराधी है। वह मारपीट, गांजा और शराब की अवैध बिक्री जैसे मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के नशे का आदी होने की भी जानकारी सामने आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





