छत्तीसगढ़

शादी का झांसा: 2 साल तक किया रेप, महिला को जान से मारने की दी धमकी, FIR के बाद रेपिस्ट गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 Aug 2021 7:25 AM IST
शादी का झांसा: 2 साल तक किया रेप, महिला को जान से मारने की दी धमकी, FIR के बाद रेपिस्ट गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। न्यायधानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शादी का झांसा देकर लगातार 2 साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. FIR के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन घेराबंदी कर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है.

दरअसल, बीते 21 जून 2021 को 40 वर्षीय महिला ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सूरज बर्मन के द्वारा लगातार 2 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाया.
महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नवंबर 2018 में सूरज से उसकी मुलाकात हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इसी दौरान 18 /12 /2018 को सूरज बर्मन ने घर में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर धोखा दे रहा था.
पीड़िता ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी शादी करने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस पर थाना सिविल लाइन एफआईआर दर्ज की गई थी. अब कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story