छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: विकराल रूप दिखा रहा गर्मी, अब नौजवान की हुई मौत

Nilmani Pal
1 Jun 2024 10:09 AM IST
Chhattisgarh: विकराल रूप दिखा रहा गर्मी, अब नौजवान की हुई मौत
x
छग

कवर्धा kawardha news। जिले में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है, जिसका जानलेवा असर नजर आ रहा है. कवर्धा Kawardha में तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से गला सूखने से एक युवक की जान चली गई. इस तरह से प्रदेश में अब तक गर्मी-लू की वजह से छह लोगों की मौत हो चुकी है.

chhattisgarh news जिले के कुंडा पंचायत Kunda Panchayat में शराब दुकान Liquor Store के पास एक युवक मृत पाया गया था. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान मनोज चंद्रवंशी के रूप में की गई है.

पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. मृतक की भीषण गर्मी के चलते गला सूखने से मौत होना बताया जा रहा है. इस घटना के साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है. भीषण गर्मी की वजह से बिलासपुर में दो, रायपुर में एक ट्रैफिक जवान समेत दो लोगों और जांजगीर में एक भिखारी की वजह से मौत हो चुकी है.

Next Story