छत्तीसगढ़

मार्च में ही गर्मी से हाल बेहाल, ध्यान से पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

jantaserishta.com
28 March 2025 1:19 PM IST
मार्च में ही गर्मी से हाल बेहाल, ध्यान से पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के महीने में ही प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग भीषण गर्मी के चलते घर से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को घर से ना निकलने की सलाह दी है।
बात छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के तापमान की बात की जाए, तो प्रदेश की राजधानी रायपुर में 40.6, बिलासपुर में 40.3 डिग्री, माना में 39.5, जगदलपुर और पेंड्रा में 38.4, अंबिकापुर में 37.2 तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने जनता को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हाइड्रेटेड रहने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story