छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में स्वास्थ्य सुपरवाइज़र ने खो दिए अपने हाथ-पैर, मीटिंग में जाने के लिए निकला था युवक

jantaserishta.com
29 July 2021 12:08 AM IST
सड़क हादसे में स्वास्थ्य सुपरवाइज़र ने खो दिए अपने हाथ-पैर, मीटिंग में जाने के लिए निकला था युवक
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। सड़क हादसों हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में सुबह धरमजयगढ़ से पत्थलगांव रोड में मीटिंग के लिए जा रहे, एक स्वास्थ्य सुपरवाइजर की सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें सामने से आ रही कैप्सूल वाहन से पिछले चक्के से कुचले जाने के कारण उसने अपना दाहिना हाथ खो दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रैरूमाखुर्द पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं पीड़ित को मौके वारदात से अस्पताल शिफ्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पेशे से स्वास्थ्य सुपरवाइजर मोहर साय का तब एक्सीडेंट हुआ जब वह मीटिंग के उद्देश्य से नंदन झरिया पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। जानकारी अनुसार वह सिसरिंगा पीएचसी जा रहे थे। वही रैरूमाखुर्द पुलिस ने कैप्सूल वाहन को जब्त कर लिया है,तथा आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story