छत्तीसगढ़

फूड पॉइजनिंग से जवानों की तबीयत बिगड़ी, खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती

Deepa Sahu
22 Oct 2021 12:00 AM IST
फूड पॉइजनिंग से जवानों की तबीयत बिगड़ी, खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती
x
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है।

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां के मलैदा कैंप में फूड पॉइजनिंग के चलते 21 जवानों की तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल सभी जवानों को ​उपचार के लिए खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस खबर की पुष्टि खैरागढ़ BMO डॉ विवेक बिसेन ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार मलैदा कैंप में देर रात खाना खाने के बाद ITBP औऱ CAF जवानों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। जवानों की तबीयत बिगड़ने के बाद 21 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी जवानों का उपचार जारी है।


Next Story