छत्तीसगढ़

ड्यूटी में तैनात ASI की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम

Nil dhankar
10 Oct 2022 4:13 PM IST
ड्यूटी में तैनात ASI की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम
x
छग

बालोद। अब की बार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक गांव में किसी लउ़की से मिलने पहुंचा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं गांव में भीड़ को संभालते समय एएसआई धनीराम ठाकुर की तबियत बिगड़ गई। तुरत ही उन्हें गुंडरदेही स्वास्थ केंद्र में इलाज के ले जाया गया जहां उनकी इलाज के बीच ही मौत हो गई। यह घटना गुण्डरदेही के ग्राम बरबसपुर की है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति की जमकर धुनाई की गई। माहौल तनाव पूर्वक होने के कारण मामले को सुलझाने गए सहायक उपनिरीक्षक की तबीयत बिगड़ गई। बालोद-जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में रविवार रात्रि करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी।

Next Story