छत्तीसगढ़

मरिया भोज खाने से बिगड़ी थी 18 लोगों की तबीयत, अब स्थिति हुई सामान्य

Nilmani Pal
28 Jun 2022 4:51 AM GMT
मरिया भोज खाने से बिगड़ी थी 18 लोगों की तबीयत, अब स्थिति हुई सामान्य
x

बालोद। गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नगबेल में उल्टी-दस्त से प्रभावित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित रूप से उपचार प्रदान किया गया। वर्तमान में मरीजों की स्थिति सामान्य है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम नगबेल में 25 जून 2022 को उल्टी-दस्त की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की काम्बेट टीम द्वारा ग्राम नगबेल (जनसंख्या-81, कुल घर 15) का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम में मृत्यु भोज उपरांत 25 जून को 18 व्यक्ति उल्टी दस्त से प्रभावित हुए। 18 मरीजों (06 पुरूष एवं 12 महिला) को प्राथमिक उपचार दिया गया.

जिनकी स्थिति सामान्य है। 03 मरीजों (01 पुरूष एवं 02 महिला) को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर में भर्ती किया गया। 03 मरीजों (02 पुरूष एवं 01 महिला) को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में भर्ती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है। ग्राम नगबेल में अस्थायी कैम्प के माध्यम से उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम नगबेल में मुनादी कराकर सभी वार्डवासी को पानी उबालकर पीने एवं भोज्य पदार्थों को ढंककर रखने व बासी भोजन न करने की सलाह दी गई तथा पीने के पानी में क्लोरीन की गोली का उपयोग करने की सलाह तथा प्रभावित ग्राम में 07 दिवस तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से विशेष निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है।

Next Story