छत्तीसगढ़

उल्टी-दस्त से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, चार की हालत गंभीर

Nilmani Pal
4 July 2022 3:57 AM GMT
उल्टी-दस्त से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, चार की हालत गंभीर
x
सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। मस्तूरी के ग्राम सरसेनी में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक बार फिर डायरिया फैलने लगा हैं। रविवार को 11 मरीज मिले हैं। इनमें से चार गंभीर मरीजों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य सात का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में उपचार चल रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। उल्टी-दस्त के मरीजों को खोजा जा रहा है।

बता दे कि ग्राम सरसेनी में डायरिया के 20 मरीज मिले थे। लेकिन उसके बाद दो दिन तक मरीज नहीं मिले। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को लगा कि डायरिया प्रकोप नियंत्रण में आ चुका है। ऐसे में टीम मरीजों को दवा का वितरण कर लौट गई। लेकिन रविवार की सुबह से ग्रामीण फिर से उल्टी-दस्त से ग्रसित हो गए और देखते ही देखते 10 मरीज की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जांच में चार मरीज की हालत गंभीर पाई गई। चारों मरीज को तत्काल सिम्स रेफर कर दिया गया। पिछले बार हैंडपंप का पानी पीने वाले ग्रामीण बीमार पड़े थे। इस कारण हैंडपंप को सील कर दिया गया था। ऐसे आशंका है कि पेयजल के अन्य स्रोत भी दूषित हो गए हैं। ऐसे में गांव के प्रभावित क्षेत्र के हैंडपंपों से पानी का सैंपल लिया गया है। साथ ही गांव में नियंत्रण कार्य शुरू कर दिया गया है।


Next Story