छत्तीसगढ़

पंचायत का शासक लड़ रहा सचिव से, भारी भ्रष्टाचार के आरोप

Nil dhankar
3 March 2026 11:08 AM IST
पंचायत का शासक लड़ रहा सचिव से, भारी भ्रष्टाचार के आरोप
x
छग

सुकमा। सुकमा में जेल भेजे गए सचिव के खिलाफ सुरपनगुड़ा सरपंच ने मोर्चा खोल दिया है। सुरपनगुड़ा सरपंच ने कहा कि, सचिव हाफिज खान के द्वारा पंचायत के निर्माण कार्यों के लिए अग्रिम राशि पंचायत सचिव के द्वारा कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया है। इसके साथ ही 25 लाख के गबन का भी आरोप लगाया है।

सरपंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा नवीन आंगनबाड़ी कार्य निर्माण भीमापुरम के लिए 29.01.2025 को 3,87,600.00 रूपये अग्रिम लिया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य सुरपनगुड़ा पटेलपार के लिए 10.12.2025 को 6,70,400.00 रूपये अग्रिम राशि लिया गया है। जिसमें भवन को आधा निर्माण कार्य एक साल से अधूरा छोड़ दिया गया है।

सरपंच द्वारा जिला पंचायत सीइओ को की गई लिखित शिकायत में कहा कि ग्राम पंचायत सुरपनगुड़ा आंगनबाड़ी निर्माण कार्य के लिए दिनांक 30.09.2024 को 4,10,200.00 रूपये लिया गया है। ग्राम सुरपनगुड़ा खेल मैदान निर्माण कार्य के लिए दिनांक 29.01.2025 को 80,000.00 रूपये लिया गया है। सुरपनगुड़ा में कोई खेल मैदान का निर्माण नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यो में पंचायत भवन निर्माण के लिए 4,40,000.00 रूपये अग्रिम लिया गया है।

Next Story