छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का तांडव: बेकाबू पिकअप की चपेट में आईं दो महिलाएं, घटनास्थल पर ही गई जान

jantaserishta.com
9 April 2026 11:17 AM IST
तेज रफ्तार का तांडव: बेकाबू पिकअप की चपेट में आईं दो महिलाएं, घटनास्थल पर ही गई जान
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: ​गौरेला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
​मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे की है। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप की टक्कर से दोनों महिलाएं लगभग 15 से 20 फ़ीट तक उछल कर दूर जा गिरीं। महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप पास में खड़ी एक बस से जा टकराई।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सनत मात्रे ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया है।
उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे आईटीआई सेमरा के पास यह हादसा हुआ। दो महिलाएं, बेला बाई और सुशीला वर्मा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। घटना में गाड़ी का हेल्पर संदीप यादव घायल हो गया। वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है। कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी।
​इस हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दुख है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार अक्सर मासूमों की जान ले लेती है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story