छत्तीसगढ़

विशाल अजगर को देखकर सन्न हो गया जल शोधन केंद्र का गार्ड, और फिर...

Nilmani Pal
16 Sept 2022 12:52 PM IST
विशाल अजगर को देखकर सन्न हो गया जल शोधन केंद्र का गार्ड, और फिर...
x

भिलाई। भिलाई टाउनशिप में मैत्रीबाग के पास स्थित जल उद्यान शोधन केंद्र में 12 फीट लंबा और 15 किलो वजनी अजगर मिला है। एक विशाल अजगर देखकर जल शोधन केंद्र का गार्ड दहशत में आ गया। इसके बाद उन्होंने स्नेक कैचर को फोन किया। स्नेक कैचर ने बाइक व टॉर्च की रोशनी में अजगर सांप का रेस्क्यू किया।

स्नेक कैचर राजा कुमार ने बताया कि उनके पास रात 10-10.30 बजे के करीब जल उद्यान शोधन केंद्र फोन आया था। वहां के गार्ड संजय दत्ता ने बताया कि उनके केंद्र में एक विशालकाय अजगर है। सूचना मिलते ही राजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि जहां अजगर है वहां काफी अंधेरा था। इसके बाद उन्होंने दो-तीन बाइक को स्टार्ट करके उसकी हेड लाइट को जलवाया।

गार्ड से टार्च मंगवाई और उसकी रोशनी में आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। स्नेक कैचर राजा का कहना है कि अजगर मुख्यतः पानी वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। इसलिए वो इस अजगर को आज शिवनाथ नदी दुर्ग में सुरक्षित छोड़ देंगे।

Next Story