छत्तीसगढ़

गार्ड की मौत, कई दिनों से था बीमार

Nilmani Pal
9 March 2025 2:09 PM IST
गार्ड की मौत, कई दिनों से था बीमार
x
छग

राजनांदगांव। शहर के जैन मंदिर के समीप रविवार को एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की लाश लावारिस हालत में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इधर काफी खोजबीन के बाद मृतक की शिनाख्ती हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शहर के जैन मंदिर के समीप एक बुजुर्ग का शव लोगों ने देखा। पुलिस और वार्ड पार्षद जैनम बैद सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। वहीं एम्बुलेंस भी मौके पर सूचना के बाद पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों का कहना है कि मृतक इंदिरा नगर का रहने वाला है। उसका नाम रंजीत साहू है। बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी गार्ड के रूप में काम करता था।

सूत्रों का यहां तक कहना है कि मृतक बीमारी से ग्रसित था। इस वजह से उसकी जान चली गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Next Story